|
|
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु समय सारिणी जारी कर दी गई है । प्रवेश प्रक्रिया मे स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए प्रथम चरण 1 मई से 26 मई 2026 तक चलेगा तथा द्वितीय चरण 28 मई से 13 जून 2026 तक चलेगा | सीएलसी चरण में प्रवेश हेतु तिथि 15 जून 2026 से 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है | विद्यार्थी पंजीयन लिंक epravesh.highereducation.mp.gov.in पोर्टल एवं ई- प्रवेश मोबाइल एप के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। प्रथम चरण हेतु पंजीयन 01 मई से 15 मई 2026 तक होगा एवं महाविद्यालय आवंटन 20 मई 2026 को होगा । प्रवेश से संबंधित जानकारी हेतु उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश की वेबसाइट पर प्रवेश मार्गदर्शिका का अध्ययन अवश्य करें । शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में भी प्रवेश प्रारंभ हो रहे हैं । वर्तमान समय में महाविद्यालय में बी. एस-सी. (कम्प्य़ूटर विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, भौतिकी, गणित एवं रसायन विज्ञान), बी. ए. (राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी साहित्य, समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र) एवं वाणिज्य विषय की कक्षाएं संचालित की जाती है, साथ ही अनुभवी एवं उच्च उपाधि धारक योग्य शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य किया जाता है | महाविद्यालय में शासन द्वारा संचालित योजनाएं गांव की बेटी, प्रतिभा किरण आदि एवं विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियां शासन द्वारा प्रदान की जाती है। |