|
|
भीलवाड़ा : सत्यनारायण शर्मा बने गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के शहर अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सत्यनारायण शर्मा को भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी कांतिचंद व्यास, रामपाल शर्मा, प्रभाकर चतुर्वेदी, चेतन चौबे, जगदीश चंद्र शर्मा एवं आर. एम. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। नव मनोनीत शहर अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा का उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें आगामी 15 दिनों में शहर कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा समाज हित के कार्यों को गति देने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सत्यनारायण शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |