|
चीताखेड़ा : स्थानीय श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पर जैन श्री संघ की विशेष विनती पर चातुर्मास (वर्षावास) हेतु विराजित सरल स्वभावी विदुषी परम् पूज्या साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी म.सा. मातृ ह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्रीजी म.सा. की पावन प्रेरणा एवं निश्रा में 8 दिवसीय पर्युषण पर्व पर तप, तपस्या, एकासना एवं आयंविल करने की श्रावक-श्राविकाओं में होडा होड मची हुई है। इसी श्रृंखला में 30 दिन(मासक्षमण )की कठोर तप की तपस्या करने वाली तपस्वी श्रीमती नीतू बेन गोदावत और 45 दिवस की सिद्धि तप की आराधना करने वाले 5 सिद्धि तप के तपस्वियों व 7 अठ्ठाई उपवास तथा 16 उपवास करने वाले सभी 14 तपस्वियों का भगवान श्री महावीर स्वामी जी के वरघोड़े के साथ संवत्सरी के अगले दिन कल 17 सितंबर 2026 गुरुवार को श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय से गाजे-बाजे के साथ निकलेगा। उपरोक्त जानकारी जैन श्री संघ अध्यक्ष अशोक चपलोत व सचिव अशोक झातरिया ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि कल दिवस 17 सितंबर गुरुवार को प्रातः 8:30 बजे श्री चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय से गाजे-बाजे के साथ प्रभु के वरघोड़े के साथ मासक्षमण(तीस दिनों तक) कठोर तप की तपस्या करने वाली तपस्वी श्रीमती नीतू गोदावत, 45 दिनों तक (सिद्धि तप)कठोर तप की तपस्या करने वाली तपस्वी रिया बेन मंडलेचा, तपस्वी जयती बेन मंडलेचा, तपस्वी श्रेया बेन खिमेसरा , तपस्वी मोना बेन गोदावत, तपस्वी आशा बेन झातरिया, 16 उपवास करने वाली तपस्वी सोनाली बेन मंडलेचा,8 दिनों तक कठोर तप की तपस्या करने वाली (अठ्ठाई )तपस्वी प्रवेश कुमार झातरिया, तपस्वी अमीषी बोहरा, तपस्वी कशिश खिमेसरा, तपस्वी अंशु (कुकु)- शिखर चंद चपलोत हरनावदा, तपस्वी मोक्षी बोहरा, तपस्वी श्रीमती संगीता बेन -दिलीप झातरिया, तपस्वी श्रीमती सरोज बेन कंकरेचा ने अठ्ठाई तप की तपस्या करके जैन श्री संघ को गौरवान्वित किया है। तपस्वी रत्न का और संवत्सरी के अंतिम दिन भगवान श्री महावीर स्वामीजी का भव्य वरघोडा एवं सामुहिक पारणा महोत्सव कार्यक्रम कल गुरुवार को प्रातः 8 बजे प्रभु जी की विशेष आरती के पश्चात् गांव के विभिन्न मार्गों से बैंड बाजों व ढोल ढमाको के साथ निकाला जाएगा। तपस्वियों के कठोर तप की अनुमोदनार्थ साध्विवर्या की प्रेरणा एवं पावन निश्रा में सामुहिक पारणा किया जाएगा। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |