|
सेवा संकल्प अभियान : कहानी बदलाव की आगर-मालवा : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बन रही है। ऐसी ही प्रेरक कहानी सोयतकलां, विकासखण्ड सुसनेर निवासी युवा उद्यमी श्री अनिल कुमार राठौर की है, जिन्होंने शासकीय सहायता से मसाला प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर सफलता की नई इबारत लिखी है। श्री राठौर को पीएमएफएमई योजना के तहत 5.25 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। अनुदान राशि के सहयोग से बैंक ऋण के माध्यम से कुल 13.50 लाख रुपये की लागत से उन्होंने स्थानीय स्तर पर मसाला प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन इकाई की स्थापना की। वर्तमान में उनकी इकाई का वार्षिक कारोबार 35 लाख रुपये तक पहुंच गया है। इस इकाई से न केवल वे स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, बल्कि 4 स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं। हितग्राही का कहना है कि शासकीय योजनाओं के सहयोग से ग्रामीण युवा स्वरोजगार अपनाकर न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला प्रशासन आगर-मालवा का आभार व्यक्त किया है। |