भारत और जापान के बीच खेले गए ऐतिहासिक 5-5 ओवर के टी -20 मुकाबले में आखिरी ओवर का रोमांच चरम पर था. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जापानी स्पिनरों के सामने संघर्ष किया और सिर्फ 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए. इसके जवाब में जापानी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और मैच को आखिरी ओवर तक खींच लिया, जहां उन्हें 6 गेंदों में 8 रन की ज़रुरत थी. कप्तान श्रेयस ने इस दबाव वाले क्षण में गेंद अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल को सौंपी. अक्षर ने पहली गेंद डॉट फेंकी, लेकिन इसके बाद जापानी बल्लेबाज़ों ने सिंगल लेकर फैंस की धड़कनें बढ़ा दी. इस ओवर के बाद तब बड़ा विवाद देखने को मिला जब जापानी बल्लेबाज़ एलेक्जेंडर शिराई पटमोर के रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास के बीच अंपायर ने अक्षर की गेंद को वाइड करार दे दिया. इस फैसले पर अक्षर और श्रेयस ने तुरंत कड़ा विरोध जताया. मैदानी अपायरों ने आपस में लंबी चर्चा के बाद वाइड के फैसले को पलटकर डॉट बॉल घोषित कर दिया गया.इस फैसले के बाद मैच पलट गया जो 4 गेंदों पर रन चाहिए थे वो 3 गेंदों पर 6 रन हो गया. चौथी गेंद अक्षर ने सटीक लाइन लेंथ पर डाली और बल्लेबाज़ एलेक्जेंडर ने सिंगल लिया.5वीं गेंद स्टंप के दिशा में डाली जिसपर बेंजमिन ने एक रन लिया. जापान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रन चाहिए थे, लेकिन अक्षर ने उन्हें सिर्फ लेग बाई लेने दी और भारत को एक बेहद शर्मनाक हार से बचाते हुए 2 रन से रोमांचक जीत दिला दी.