|
प्रतापगढ़ - नीमच मार्ग पर काजली गांव के नई आबादी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल पुलिस द्वारा ट्रक ओर ट्रक चालक को हिरासत मे लिया ओर मामले की जांच जारी है। हादसे में मृत महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रिपोर्ट : मुकेश पाटीदार |