|
नीमच : जिला आबकारी अधिकारी श्री बसंत कुमार भिटे ने बताया, कि नीमच जिले में वर्ष 2026-27 के लिये अर्थात 01 अप्रैल से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिये, 54 कंपोजिट मदिरा दुकाने जो कि 12 समूहों में संचालित है, जिनका वर्ष 2026-27 का आरक्षित मूल्य रूपये 1,63,81,33,286/ हैं। वर्ष 2026-27 हेतु ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु प्रथम चरण बैच 1 ई-टेण्डर (ई- टेण्डर एवं ई- टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर 27 फरवरी 2026 को प्रातः 10.00 बजे से 02 मार्च 2026 को दोपहर 02.00 बजे तक, सब्मिट किए जा सकेंगे। ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की 02 मार्च 2026 को दोपहर 02.05 बजे से, ई टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि 02 मार्च 2026 को दोपहर 03.30 बजे से सायंकाल 05.30 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि), ई-टेण्डर खोलने की तिथि संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 02 मार्च 2026 को सायंकाल 06:00 बजे (जो भी बाद में हो), जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण करने की तिथि एवं समय ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रहेगी। ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) प्रक्रिया में टेंडर फार्म की कीमत प्रति समूह 30,000/- रूपये हैं।विस्तृत जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में अवकाश के दिनों सहित कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती हैं। |