|
नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के आतिथ्य में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया । जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. नीमच सुश्री अंकिता पंड्या ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर ,कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की । कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अपने उद्बोधन में बेटा और बेटी को समान अवसर देने,समाज के हर क्षेत्र में बालिकाओं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी,शिक्षा के साथ स्वरोजगार के बढ़ते अवसरों में महिलाओं की भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया । कलेक्टर ने महिलाओं के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शक्ति को रेखांकित किया उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी । नगर पालिका नीमच अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बेटियों के प्रति समाज की सोच में काफी परिवर्तन आया है; । उन्होंने *फिर बेटी हुई है* स्वरचित रचना के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने कहा कि समाज का महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलता दृष्टिकोण महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेषित कर रहा है। डीएसपी के पद पर चयनित नीमच की बेटी सुश्री पूजा जाट ने भी अपने संघर्ष की कहानी और लगातार प्रयास के बारे में सभी को बताया गया। श्रीमती किरण शर्मा एवं प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा कालानी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बालिकाओं, महिलाओं एवं विभागीय कर्मचारियों अतिथियों ने60 पुरस्कार वितरित किए। अतिथियों द्वारा *वॉल ऑफ फेम* अंतर्गत मध्यप्रदेश की अग्रणी महिलाओं की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।सशक्त महिला से समृद्ध मध्यप्रदेश के सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी भी ली ,मैसेज वॉल पर संदेश भी लिखा । अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी श्री इरफान अंसारी ने किया आभार सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं की महिला प्रतिनिधि, एवं बड़ी सख्या में महिलाएं तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। |