(जसपाल टेलर इंटरनेशनल SSE NEWS चैनल प्रदेश मीडिया प्रभारी मन्दसौर 6264817382)
शासन के आदेशानुसार प्रदेश मे चल रहे नशा मुक्ति अभियान तहत श्री विनोद मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में श्री टी एस बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी व उनकी टीम द्वारा एक ट्रक मे से 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण--
दिनांक 19.03.2026 को थाना नाहरगढ पर पदस्थ सउनि कन्हैयालाल यादव को द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए नापाखेडा बिल्लोद रोड पर मल्हारगढ तरफ से सीतामउ 8 लेन जाने के लिये ट्रक क्रमांक GJ-36-V-4253 में अवैध शराब ले जायी जा रही है जिसे फोर्स की मदद से नाकाबंदी कर पकड कर तलाशी लेते मक्का के बोरो के आड में ट्रक मे 550 अंग्रेजी अवैध शराब की पेटीया भरी होना पाई गई बाद शराब को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
‘
गिरफ्तारशुदा आरोपी
नाम - भरत रेबारी पिता गोगन रेबारी उम्र 32 साल निवासी वनाडा तहसील रणावा जिला पोरबंदर , गुजरात
जप्तशुदा मश्रुका –
1. 550 पेटी अंग्रेजी शराब किमती 70 लाख रुपये ।
2. घटना मे प्रयुक्त वाहन ट्रक क्रमांक - GJ 36 V 4253 किमती 10 लाख रुपये।
सराहनिय कार्यः- थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक वरुण तिवारी, सउनि कन्हैयालाल यादव , प्रआर 608 दिलावर सिंह , आर 311 महेंद्र सिंह , आर 310 विक्रम सिंह, आर13 विजयपाल , आर 349 राजीव सिंह ,आर चालक 411 लियाकत मेव का सराहनीय योगदान रहा ।