रिपोर्ट-अर्पित हरदेनिया सुसनेर: बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के मयूर वेयरहाउस स्थित खरीदी केंद्र का बुधवार को विधायक भैरो सिंह बापू ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें किसानों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतें सही पाई गईं। किसानों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से खरीदी केंद्र पर घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। लेकिन उपज की खरीदी में लापरवाही बरती जा रही है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक भैरो सिंह बापू ने मौके से ही एसडीएम सर्वेश यादव से दूरभाष पर चर्चा की और समस्याओं से अवगत कराया। इसके तुरंत बाद तहसीलदार विजय कुमार सेनानी निरीक्षण स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने खरीदी केंद्र की अव्यवस्थाओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनके साथ हो रही यह अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार चाहे जितने दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि किसान परेशान हैं और प्रशासन पूरी तरह नाकाम नजर आ रहा है। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे इस विषय को विधानसभा में उठाएंगे। इस दौरान उपस्थित किसानों ने विधायक के हस्तक्षेप का स्वागत किया और आशा जताई कि अब उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।
देश : खरीदी केंद्र की अव्यवस्थाओं पर भड़के विधायक भैरो सिंह बापू