|
|
चीताखेड़ा । समीपस्थ ग्राम राबडिया क्षेत्र की प्रतिष्ठित फर्म डांगी(पाटीदार )कृषि फार्म मांगीलाल की धर्मपत्नी और स्वर्गीय मथुरालाल, शोभाराम, रामप्रसाद, गंगाराम, गुलाबचंद की भाभी जी व स्वर्गीय जगदीश, दिनेश, नानालाल की माता जी तथा प्रहलाद,कोमल, योगेश सतीश की दादी जी श्रीमती रामकुंवर बाई पाटीदार का 92 वर्ष की आयु में बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। श्रीमती रामकुंवर बाई हंसमुख, मिलनसार, मृदुभाषी, सौम्य, धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व की परोपकारी महिला थी। वे गरीबों एवं असहायों की मदद हेतु स्वयं तत्पर रहती थी एवं परिजनों को भी प्रेरित करती थी। स्मरणीय है कि श्रीमती रामकुंवर बाई के जीवनसाथी पति मांगीलाल पाटीदार भी धार्मिक सम्मानित पदों पर रहकर कई सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका निभाई। बुधवार दोपहर बाद राबडिया स्थित निवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, रिश्तेदारों एवं इष्टमित्रों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुक्तिधाम पर आयोजित शोक सभा में गणमान्य लोगों ने डांगी पाटीदार परिवार को सांत्वना दी और उपस्थित महानुभावों ने शौक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। उक्त शोक समाचार दशरथ जी माली द्वारा चैनल को प्राप्त हुआ है. |