|
|
नीमच/जावद : खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जावद क्षेत्र के ग्राम नयागांव में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। खनि अधिकारी श्री गजेन्द्रसिंह डावर एवं प्रभारी खनि निरीक्षक श्री सुनील जाधव के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर खनिज मिट्टी एवं खण्डा का अवैध परिवहन करते हुए 03 वाहनों को जप्त किया। कार्रवाई के दौरान 2 डंपर और 1 ट्रैक्टर को मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत जब्त किया गया। जप्त किए गए वाहनों को फिलहाल पुलिस चौकी नयागांव एवं थाना जावद की अभिरक्षा में कलेक्टर के आगामी आदेश तक सुरक्षित खड़ा कराया गया है। जप्त वाहन का विवरण: ट्राला क्रमांक RJ 09 GD 9736 – खनिज मिट्टी ट्राला क्रमांक RJ 09 GD 8060 – खनिज मिट्टी ट्रैक्टर क्रमांक MP 44 AA 4896 – खनिज खण्डा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। |