|
|
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा हुए सम्मानित। उज्जैन/भीलवाड़ा: भारतीय पत्रकार संघ AIJ की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक उज्जैन के राजमहल होटल एण्ड रिसोर्ट में संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, मप्र इकाई के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुए। सम्मान समारोह में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा को राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान से समारोह के मुख्य अतिथि गोपी आसवानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। भारतीय पत्रकार संघ AIJ की बैठक में आगामी कार्य योजना को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को संगठन संचालित करने के लिए फंड की घोषणा की गई। रिपोर्ट : राजकुमार गोयल |