|
|
म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखण्ड नीमच द्वारा एकात्म पर्व, शंकर जीवन दर्शन पर व्याख्यानमाला का आयोजन सरस्वती विद्यापीठ ग्वालटोली नीमच में किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री निखिलेश वर्मा एवं अध्यक्षता श्री प्रवीरण शर्मा थे, अतिथियों द्वारा आचार्य शंकर के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं स्वागत सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जिला समन्वयक श्री वीरेन्द्र सिंह ठाकुर ने स्वागत उदबोधन देकर कार्यकम की रूपरेखा एवं उदेश्य को बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदि गुरु शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत दर्शन, उनके जीवन आदर्शों एवं समाज को दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री निखिलेश वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके द्वारा प्रतिपादित अद्वैत वेदांत दर्शन आज भी मानव जीवन को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शंकराचार्य जी के विचारों को अपनाकर समाज निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री प्रवीण शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य का जीवन त्याग, तपस्या और ज्ञान का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार आज के युग में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, विशेषकर नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण के लिए। कार्यक्रम में ब्लॉक की नवांकुर संस्थाएं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम परामर्शदाता और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने किया एवं आभार नवांकुर संस्था प्रभारी राजेन्द्रसिंह चौहान ने किया। |