|
|
नीमच । जनजातीय बाहुल्य ग्राम टामोटी में प्रशासन का संवेदनशील चेहरा उस समय नजर आया, जब कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा अधिकारियों के दल के साथ रात्रि चौपाल और जल चौपाल में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। बस से पहुंचे अधिकारियों का ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा और ढोल-नगाड़ों के साथ आत्मीय स्वागत किया, जिससे पूरा माहौल जनसंवाद में बदल गया। मौके पर समाधान: हर समस्या पर तुरंत कार्रवाई कलेक्टर ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में प्राप्त 42 लिखित आवेदनों के समयबद्ध समाधान का भरोसा भी दिलाया। बड़ी घोषणाएं और अहम निर्देश आधार अपग्रेडेशन शिविर: क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश जन्म प्रमाण पत्र: बच्चों के प्रमाण पत्र हेतु सूची बनाकर 15 दिन में तहसीलदार को देने के निर्देश आबादी भूमि चिन्हांकन: वन क्षेत्र से सटे गांवों में जमीन चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई वन अधिकार पट्टे: सामुदायिक वन अधिकार दिलाने और सीमाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान आंगनवाड़ी भवन: बिलवास की जर्जर आंगनवाड़ी को हटाकर नए भवन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जल जीवन मिशन: दो दिन में पूरे टामोटी क्षेत्र का भ्रमण कर हर घर तक नल कनेक्शन सुनिश्चित करने और कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश जल चौपाल में जागरूकता का संदेश जल चौपाल के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण और जल संचय के महत्व के बारे में समझाया गया। पशुपालन, उद्यानिकी और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने भी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। जनसैलाब के बीच प्रशासन का भरोसा चौपाल में टामोटी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, डीएफओ श्री एस.के. ऑटोदे, एसडीएम सुश्री किरण आंजना सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि हर आवेदन का समय सीमा में निराकरण होगा, जिससे ग्रामीणों को वास्तविक राहत मिलेगी। |