|
|
नीमच। प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना रतनगढ़ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा तथा एक इको कार जब्त की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार दिनांक 21 मई 2026 को गुरुद्वारा के आगे नीम का खेड़ा रोड रतनगढ़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी इको कार क्रमांक MP 53 CA 6850 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी नन्दलाल उर्फ विक्रम पिता महेन्द्र बंजारा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पतलोई थाना जावदा जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। जप्त मशरुका : • 54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, अनुमानित कीमत 8 लाख 10 हजार रुपये। • मारुति सुजुकी इको कार क्रमांक MP 53 CA 6850, अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भूरालाल भाबर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। |