|
|
नीमच । प्रदेशव्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत थाना रतनगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस ने यह सफलता प्राप्त की। पुलिस द्वारा 4 जून 2026 को नीमच-सिंगोली रोड स्थित रतनगढ़ घाट पर संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन पर रखी दो नीली प्लास्टिक की केनों में कुल 70 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 14 हजार रुपये है। पुलिस ने मौके से आरोपी बाबूलाल पिता प्रभुलाल बलाई (28 वर्ष), निवासी केवलपुरा तथा रामचंद्र पिता लालूराम धाकड़ (38 वर्ष), निवासी मोकमपुरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से शराब के साथ एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक RJ 09 PS 1952) भी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है। जब्त सामग्री 70 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹14,000) एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक RJ 09 PS 1952 (कीमत लगभग ₹30,000) पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल भाबर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। |