|
|
भीलवाड़ा : स्थानीय आकृति कला संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार–2026 के अंतर्गत कलाकारों द्वारा चित्रित किए गए सभी कलात्मक संदूकों की भव्य प्रदर्शनी आज स्मृति वन के प्राकृतिक एवं नैसर्गिक वातावरण में आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्देश्य कला, प्रकृति और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जनमानस में जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना रहा। संस्था सचिव कैलाश पलिया ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार का आयोजन वर्षा की मंगलकामना के साथ किया गया। यह आयोजन इंद्रदेव से अच्छी वर्षा की प्रार्थना स्वरूप कलाकारों द्वारा किया जाने वाला एक सांस्कृतिक एवं कलात्मक अनुष्ठान है। इस अवसर पर वरिष्ठ, युवा एवं बाल कलाकारों ने विभिन्न चित्रकला शैलियों में लकड़ी के संदूकों पर आकर्षक चित्रांकन कर अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की तथा भगवान इंद्रदेव से समृद्ध वर्षा की कामना की। आज दिनांक 19 जुलाई 2026 को आयोजित प्रदर्शनी में आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर इन कलाकृतियों का अवलोकन किया। प्राकृतिक वातावरण में सजे रंग-बिरंगे संदूकों ने दर्शकों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। प्रदर्शनी ने कला और प्रकृति के अद्भुत समन्वय का संदेश देते हुए आगंतुकों को पर्यावरण संरक्षण तथा भारतीय लोक-संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद शर्मा, कैलाश सोनी एवं बाबूलाल जाजू ने सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने कलाकारों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में कला, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक चेतना रिपोर्ट : राजकुमार जी गोयल |