|
|
सागर जिले के नगर परिषद सुरखी के वार्ड क्रमांक 6 स्थित विदवास रोड पर छत पर काम कर रहे एक मजदूर की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में एक मकान निर्माण के दौरान मजदूर छत पर काम कर रहा था, तभी अचानक वह छत से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एम.डी. मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सागर से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार आर्थिक देय सहायता के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |