|
|
आगर मालवा : जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय आगर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, आगर मालवा के संयुक्त तत्वाधान में 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से 3.00 बजे तक युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले) का आयोजन पीएम श्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय नेहरु स्नात्त्कोत्तर महाविद्यालय आगर के स्थान पर अब 07 अगस्त 2026 को जनविश्वास शिविर ग्राम पंचायत तनोडिया में प्रस्तावित है। कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना ने निर्देशित किया कि युवा संगम कार्यक्रम 7 अगस्त 2026 शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से 2.00 बजे तक पंचायत भवन तनोडिया के पास स्थित शेड में आयोजित किया जाए। जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रोजगार मेले में विभिन्न कंपनिया लिनोवो इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड इंदौर, टीमलीज सर्विसेस प्राय.लिमि. भोपाल, प्रतिभा स्वराज उज्जैन, आमधाने प्राय.लिमि. गुजरात, स्माइल फाउंडेशन नई दिल्ली, कृष्णा दर्पण एग्रो प्राय.लिमि. इंदौर, एडब्ल्युपीएल सेल्स मार्केटिंग नई दिल्ली, वैल्यू फैशन रिटेल लिमिटेड (अरविंद फैशन ग्रुप ) इंदौर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस आगर मालवा, बीओआई आरसेटी आगर, एलआईसी आगर मालवा, CII MCC (TATA ELECTRONICS) भोपाल, वीजेए एग्रो प्राय.लिमि. भोपाल, इंडियन सिक्युरिटी सर्विसेस अहमदाबाद आदि कंपनिया सहित कई प्रतिष्ठित कंपनिया भाग लेगी। इन कंपनियों द्वारा 530 से अधिक विभिन्न रिक्तियों /पदों पर भर्ती की जाएंगी। मेले में फील्ड ऑफिसर, ब्रांच मेनेजर, बीमा अभिकर्ता, प्लम्बर, सिक्युरिटी गार्ड, टेलीकालर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ओपरेटर, ट्रेनिंग, मोबिलाईजर मार्केटिंग प्रशिक्षण, मशीन ओपरेटर, फार्मा सेल्स एग्जिकेटिव आदि रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लेकर योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया जावेगा। महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रतिभा स्वराज कम्पनी में सिलाई ओपरेटर के पद हेतु विशेष अवसर रहेंगे। साथ ही युवाओ को स्वरोजगार की जानकारी प्रदान की जाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे| कम्पनी से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आवेदक स्वयं प्राप्त करे। 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8 वी, 10 वी, 12 वी, आई टी आई पास, डिप्लोमा/डिग्री, स्नातक स्नात्तकोत्तर, आदि किसी भी विषय में प्राप्त की हो। रोजगार मेले में आकर अपनी योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा या योग्यता से सम्बंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, फोटो आधारकार्ड, एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित समय पर मेले में उपस्थित हो। विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय आगर मालवा से प्राप्त की जा सकती है । |