|
|
आगर-मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने गुरुवार रात्रि को नलखेड़ा पहुंचकर प्रसिद्ध मां बगलामुखी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर प्रबंधन समिति को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने मंदिर कार्यालय के समीप स्थित वेटिंग रूम/रेस्ट रूम का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने "देवी लोक" के अंतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन, प्रगतिरत एवं प्रस्तावित कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, जिससे श्रद्धालुओं को औरध बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। |