![]() ![]() ![]() ![]()
|
नीमच : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत नीमच जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों (महिलाओं के लिए 58 वर्ष) के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 16 सितंबर 2026 से प्रारंभ होकर 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होगी। यात्रा के लिए नीमच जिले से प्राप्त आवेदनों में से 156 यात्रियों का चयन किया जाएगा। निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। 9 सितंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक पात्र आवेदक 9 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय अथवा जनपद कार्यालय में जमा कर सकते हैं। यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने साथ मूल आधार कार्ड अथवा वोटर कार्ड तथा दो फोटो अनिवार्य रूप से रखना होगा। विशेष ट्रेन से होगी यात्रा तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा प्रस्थान स्टेशन से तीर्थ यात्रा के निर्धारित स्टेशन तक लाया एवं वापस उसी स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन, नाश्ता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। यात्रियों के ठहरने, तीर्थ स्थलों के दर्शन तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए भारत सरकार के उपक्रम आइआरसीटीसी द्वारा निर्धारित पैकेज के अनुसार व्यवस्थाएं की जाएंगी। यात्रियों से अपेक्षा की गई है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री, कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, आवश्यक दवाइयां एवं दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ लेकर आएं। पात्र वरिष्ठ नागरिक मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत निर्धारित अवधि में अपना आवेदन संबंधित तहसील, स्थानीय निकाय अथवा जनपद कार्यालय में जमा कर सकते हैं। |