|
आगर मालवा : प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, कल 09 सितम्बर 2026, बुधवार को आगर मालवा के प्रवास पर रहेंगे निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री श्री चौहान प्रातः 08:00 बजे इंदौर से कार द्वारा आगर-मालवा के लिए प्रस्थान करव्हाया- उज्जैन, घटिया, तनोडिया होते हुए प्रातः 11:00 बजे आगर-मालवा सर्किट हाऊस पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मंत्री श्री चौहान सायं4:00 बजे आगर-मालवा से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 6:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे । प्रभारी मंत्री ने सभी संबंधितों को सुसनेर में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं |