|
|
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। एएसआई हरिराम मय जाप्ता सर्कल गश्त पर थे। इसी दौरान कस्बा बड़ीसादड़ी में घण्टाघर की ओर से आ रही संदिग्ध क्रेटा कार को रजवाड़ी होटल के पास रुकवाया गया।
कार में रखे बोरों के संबंध में चालक एवं उसके साथी से पूछताछ की गई। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने नियमानुसार कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 211 किलो 820 ग्राम अवैध चंदन की लकड़ी बरामद हुई। पुलिस ने चंदन की लकड़ी सहित कार को जब्त कर लिया।
पुलिस ने बिना अनुज्ञा पत्र चंदन की लकड़ी का परिवहन करने के आरोप में मूनव्वर हुसैन मन्सुरी पिता मुस्तफा हुसैन मन्सुरी तथा परवेज रज्जा पिन्जारा पिता मकसूद उर्फ मसुद हुसैन, दोनों निवासी इन्द्रा कॉलोनी, बड़ीसादड़ी, जिला चित्तौड़गढ़, को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मूनव्वर हुसैन मन्सुरी के विरुद्ध पूर्व में कोतवाली चित्तौड़गढ़ एवं भादसोड़ा थाने में भी प्रकरण दर्ज हैं, जो विचाराधीन हैं।
कार्रवाई में एएसआई हरिराम, कांस्टेबल बाबूलाल, दिनेश, ओमप्रकाश एवं धर्मीचंद शामिल रहे।