|
|
थाना प्रभारी विकास गेहलोत ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल भ्रमण, गणेश प्रतिमा स्थलों का लिया जायजा मन्दसौर | अफजलपुर। गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अफजलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी विकास गेहलोत ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर विभिन्न गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने गणेश पंडालों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गणेश उत्सव आयोजकों से चर्चा की। उन्होंने आयोजकों से पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थाना प्रभारी ने प्रतिमा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों से चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अफजलपुर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। रिपोर्टर – जसपाल टेलर
|
थाना प्रभारी विकास गेहलोत ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल भ्रमण, गणेश प्रतिमा स्थलों का लिया जायजा
मन्दसौर | अफजलपुर। गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अफजलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी विकास गेहलोत ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर विभिन्न गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने गणेश पंडालों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गणेश उत्सव आयोजकों से चर्चा की। उन्होंने आयोजकों से पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
थाना प्रभारी ने प्रतिमा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आयोजकों से चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अफजलपुर पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
रिपोर्टर – जसपाल टेलर
प्रदेश मीडिया प्रभारी, मन्दसौर, मध्यप्रदेश