|
नीमच। नगर पालिका कार्यालय नीमच में नगर पालिका स्टाफ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 10 दिवसीय गणेश उत्सव के तहत गणेश प्रतिमा स्थापित कर प्रतिदिन पूजा अर्चना की जा रही है। बुधवार 23 सितंबर को नगर पालिका कार्यालय में सुंदरकांड व 56 भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा एवं नगर पालिका सभापति श्रीमती वंदना खंडेलवाल द्वारा भी उपस्थित होकर पूजा अर्चना की गई। नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने नगर पालिका की महिला कर्मचारियों के साथ भजन पर नृत्य भी किया। सुंदरकांड पश्चात भगवान गणेश जी को 56 भोग का नैवेद्य अर्पित कर उपस्थित स्टाफ व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री राजेश पप्पू मंगल ने बताया कि सुंदरकांड का पाठ राजेश शर्मा एंड पार्टी के श्री राजेश शर्मा तथा श्री रामदूत रामायण मंडल के श्री हरदेव सालवी द्वारा अपनी टीम के साथ किया गया। भजनों पर नाचे नपा कर्मचारी-- नगर पालिका कार्यालय में सुंदरकांड के साथ मधुर मधुर भजनों पर नगर पालिका के महिला व पुरुष कर्मचारीयों ने जमकर नृत्य किया तथा भगवान गणेश जी महाराज एवं बालाजी महाराज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारीयों व कर्मचारीयों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। |