|
आगर मालवा : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी के मार्गदर्शन में एकीकृत बाल विकास परियोजना आगर के 228 आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रथम दिवस आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, बच्चों की खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गई और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के संदेश का वाचन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण तथा हितग्राहियों से संवाद जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई -भैरू सिंह चौहान, श्रीमती साक्षी सकलेचा, श्रीमती आभा अरोड़ा, श्रीमती मीना स्वर्णकार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की । |