|
आगर-मालवा : कलेक्टर कार्यालय, आगर-मालवा में माह अक्टूबर 2026 के प्रथम कार्य दिवस 01 अक्टूबर को शासकीय कार्यों की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का गायन किया। प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर समस्त शासकीय कार्यालयों में वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के गायन के साथ कार्यों का शुभारंभ किया जाता है, इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री कमल मंडलोई,डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय, तहसीलदार श्री गिरीश सूर्यवंशी व जिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। |