रतलाम / सैलाना। क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए IPS SDOP लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में सैलाना पुलिस ने लगातार बड़ी मुहिम छेड़ रखी है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई का मुख्य फोकस तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर है। लगातार चल रही इस मुहिम से वाहन चालकों में नियमों के प्रति सतर्कता बढ़ी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि समझाइश और चालानी कार्रवाई के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रहा तो आगे नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के अगले चरण में ऐसे मामलों में, जहां कानून के तहत आवश्यक आधार बनता है, कोर्ट से संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद FIR दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी, ऐसा पुलिस ने चेताया है।
इस अभियान में थाना प्रभारी पिंकी आकाश के साथ उप निरीक्षक शिवाजीराव जगताप, एएसआई अखिलेश सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाठक, संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया मनीष खराड़ी तथा 112 डायल स्टाफ आनंद भाटी सहित पुलिस टीम सक्रिय रही।
IPS SDOP लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में सैलाना पुलिस की लगातार कार्रवाई का उद्देश्य केवल चालान बनाना नहीं, बल्कि सड़क पर नियमों का पालन सुनिश्चित कर दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत