|
सेवा संकल्प अभियान आगर-मालवा : सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण माह एवं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत आंगनवाड़ी केंद्र गौठड़ा क्रमांक 02 में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं को आयरन की गोलियां वितरित की गई तथा उन्हें एनीमिया से बचाव, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में जानकारी दी गई। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 10, बड़ागांव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वच्छता एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी केंद्र टाखला क्रमांक 01 एवं 02 में पोषण माह के तहत पोषण प्रदर्शनी एवं पोषण थाली के माध्यम से पौष्टिक आहार का महत्व बताया । साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र कुशलपुरा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। |