|
परिवार और दोस्तों में खुशी का माहौल, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका बिलपांक/रतलाम। बिलपांक निवासी पार्थ देवेंद्र केलवा का अंडर-19 नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 के लिए मध्यप्रदेश की टीम में चयन हुआ है। पार्थ के चयन की खबर से परिवार, मित्रों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रतलाम स्थित श्री मात्र विद्या मंदिर में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान पार्थ देवेंद्र केलवा ने ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में ट्रायल दिया था। अपने प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने मध्यप्रदेश की टीम में स्थान हासिल किया। पार्थ केलवा ने बताया कि अब उन्हें उत्तरप्रदेश के बलिया में आयोजित होने वाली नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता 24 से 27 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी। पार्थ के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर परिवारजनों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट : जीवन जी परमार |