|
भोपाल शहर में दिव्यांगजनों से सार्वजनिक परिवहन में पूरा किराया वसूलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शहर में सार्वजनिक परिवहन में सहूलियत देने किराए में 50 प्रतिशत छूट का प्रावधान होने के बावजूद उनसे पूरा किराया वसूला जा रहा है, जबकि दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांग कार्ड दिखाने के बावजूद उनसे 50 प्रतिशत के जगह पूरा किराया वसूला जा रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आर.टी.ओ. भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। |