रतलाम/सरवन। रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। ग्राम इंद्रावल कला में शाम करीब 8 बजे दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आमने-सामने जोरदार भीषण थी किअनुसार हादसे में इंद्रावल कला निवासी 40 वर्षीय रकमलाल माल की जान चली गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई। वहीं दुर्घटना में घायल दो अन्य व्यक्तियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। सभी घायल को उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, डॉ ने एक को मृत घोषित किया दोनों घायलों का उपचार जारी है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस क्रमांक 112 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
घटना की सूचना मिलते ही सरवन थाना पुलिस भी सक्रिय हुई। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
एक सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी
गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज रफ्तार और आमने-सामने वाहनों की भिड़ंत लगातार गंभीर सड़क हादसों का कारण बन रही है। ग्राम इंद्रावल कला में हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को सामने ला दिया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के घायल होने से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत