|
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तगावर गांव के बिजहरा टोला में घर के बाहर सो रही एक 15 वर्षीय किशोरी को तेंदुआ द्वारा हमला करने पर किशोरी की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किशोरी अपनी बहन संग घर के बाहर परछी में सो रही थी, उसी दौरान अचानक वहां तेंदुआ आ गया और उसने किशोरी पर हमला कर उसे उठाकर ले गया। कुछ देर बाद घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में किशोरी का शव बरामद मिला। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीएफओ, शहडोल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |