चीताखेड़ा । राजपूत समाज इंदिरा नगर, नीमच द्वारा दशहरा एवं दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन जय जिनेन्द्र रिसॉर्ट में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के सभी राजपूत सरदारों एवं क्षत्राणियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह में आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता एवं पारिवारिक सौहार्द की सुंदर झलक देखने को मिली।इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें आकर्षक डांडिया नृत्य, चेयर रेस एवं बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान सभी समाजजनों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर समाज के सदस्यों एवं परिवारों ने एक-दूसरे को दशहरा एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही सामूहिक ग्रुप फोटो लेकर इस यादगार मिलन समारोह की खूबसूरत यादों को संजोया।
यह आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। हंसी-खुशी, उमंग और उत्साह के वातावरण में समारोह संपन्न हुआ।
स्नेह, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता के इस संगम ने दशहरा, दीपावली मिलन समारोह को यादगार बना दिया।
रिपोर्ट : दशरथ जी माली