|
समाज को देने वाला ही देवता है - देवेन्द्र मोहन माथुर पीड़ीत मानवता की सेवा करना ही मानव धर्म है -- डॉ दौलतराम माल्या जयपुर । मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था जयपुर राजस्थान की ओर से आज त्रिवेणी नगर स्थित केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के न्यु ऑडिटोरियम में आयोजित 11 वें वैश्विक स्तरीय ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 अवॉर्ड समारोह में देश विदेश से चयनित 40 विभूतियों को 15 श्रेणियों में “ग्लोबल समर्पण समाज गौरव 2026 “ और 16 युवा प्रतिभाओं को “समर्पण युवा जाग्रति 2026“ अवॉर्ड से उनके द्वारा किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सी आर पी एफ नीमच निवासी सुश्री प्रीति बाला निर्मल को भी आयोजित समारोह में साफा पहनाकर शाल श्रीफल के साथ ग्लोबल समर्पण समाज युवा जागृति गौरव 2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया, प्रीती बाला निर्मल समाज सेवा के साथ ही शहर की विभिन्न झुग्गी झोपड़ी बस्ती में निवासरत गरीब बेसहारा परिवार के ऐसे बच्चे जो गंदगी के ढेर, नालियों, सड़क किनारे से प्लास्टिक पोलेथिन थैलियां पन्नी कांच की बोतले आदि बिनकर अपना गुजर-बसर करते ऐसे बच्चों को झुग्गी झोपड़ी बस्ती में ही अपनी पाठशाला के तहत शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल कर उनका भविष्य सुधारने में विगत 15 वर्षों से चाइल्ड रिलीफ़ मिशन फाउंडेशन के साथ सेवा कार्य में जुटी हुई है, सुश्री प्रीति बाला निर्मल शिक्षिका को पुर्व में भी देश विदेश उतर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उड़ीसा, तमिलनाडु, नेपाल, आदि की सामाजिक संस्थाओ द्वारा राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है, इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के चेयरमैन देवेन्द्र मोहन माथुर ने कहा कि “ समाज को देने वाला ही देवता है । जीवन का महत्व तभी है जब हम दुसरों के लिए उपयोगी बनते है।“ उन्होंने कहा कि “दूसरों के मनोबल को बढ़ाना भी बहुत बड़ी सेवा है । संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था की विचारधारा को विस्तृत रूप में बताया । समारोह में देश-विदेश “ के समाज सेवी जो राष्ट्र निर्माण में महति भुमिका निभा रहे हैं को उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए ग्लोबल समर्पण समाज गौरव अवार्ड “से सम्मानित किया गया जिसमें 8 देशो के बांग्लादेश , केन्या , मलेशिया , कनाडा, नेपाल, चीन आदि के साथ देश के विभिन्न राज्यों की विभुतियों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा ने कहा कि समाज हित में काम करने वाले ही सच्चे गौरव होते है । वे हमेशा अपने कार्यों से दूसरों को प्रेरणा देते है | विशिष्ट अतिथि आर के अग्रवाल (वरिष्ठ समाजसेवी व मुख्य संरक्षक, परमार्थ एवं आध्यात्मिक समिति, गजानन्द बैरवा (सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , सीबीआई ), जे डी माहेश्वरी आदि उपस्थित थे, मंच संचालन मीडिया व कला संस्कृतिकर्मी श्री गौरव शर्मा ने किया, प्रीति बाला निर्मल को समर्पण समाज गोरव अवार्ड मिलने पर शहर की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों इष्ट मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। |