छतरपुर जिले के ग्राम खडगये, थाना मातगुवां निवासी एक पीडित मां को अपने बेटे की करंट लगने से हुई मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता राशि नहीं मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीडित मां ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अपनी गुहार लगाई और घटना को करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी शासन की ओर से कोई मुआवजा राशि नहीं मिली है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, छतरपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
शहर : करंट से बच्चे की मौत के बाद मुआवजे के लिये भटक रही मां.....