|
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना परिसर में एक 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पराई की पौर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने वाले युवक पर कार्रवाई न होने से नाराज था। इसके बाद पुलिस थाने में उसने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |