मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से महिंद्रा XUV 300 कार में रखे 156.5 किलोग्राम डोडाचूरा को जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 2,34,750 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी मल्हारगढ़ श्रीमती कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भारत भाबर के नेतृत्व में की गई। दिनांक 19-20 अप्रैल की रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मंदसौर-संजीत रोड स्थित काचरिया कदमाला चौपाटी के पास जय वीर हनुमान मंदिर के समीप संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार में रखे 8 प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से आरोपी सुखदेव (29) पिता किशनाराम विश्नोई निवासी रामदेव नगर गुजरवास खुर्द थाना बनाड़ जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ नारायणगढ़ थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत अपराध क्रमांक 92/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जब्ती में प्रयुक्त महिंद्रा XUV 300 कार क्रमांक MP 18 CA8642 (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) एक रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल तथा दो फर्जी नंबर प्लेटें (MH12VZ3485) भी शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी से डोडाचूरा के स्रोत और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।
इस सफल कार्रवाई में नारायणगढ़ थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिससे क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।