(जसपाल टेलर इंटरनेशनल SSE NEWS चैनल प्रदेश मीडिया प्रभारी मन्दसौर 6264817382)
पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमति कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने के कुशल नेतृत्व में पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा रात्रि कस्बा भ्रमण के दौरान खात्याखेड़ी रोड़ तुरन्त बालाजी मंदिर के पास एक पिड्ड बैग व एक झोला हाथ में लिये घुमते हुये संदिग्ध व्यक्ति को रोका व नाम पता पुछते उसने अपना नाम कृष्ण उर्फ किशन पिता रामस्वरुप पंवार जाति बावरी उम्र 22 साल निवासी छईया थाना पदमपुर जिला गंगानगर राजस्थान का होना बताया जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 20.720 किलोग्राम डोड़ाचुरा व एक नोकिया कंपनी का कीपेड मोबाईल जप्त किया जाकर आरोपी कृष्ण उर्फ किशन पंवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कृष्ण उर्फ किशन पंवार ने पूछताछ पर उक्त मादक पदार्थ जीतु गरासिया निवासी ग्राम पोखरदां थाना मनासा जिला नीमच से लाना बताया। मामले में थाना पिपलियामंडी पर आरोपीयों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 8/15,29 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
गिर. आरोपीः- 1.कृष्ण उर्फ किशन पिता रामस्वरुप पंवार जाति बावरी उम्र 22 साल निवासी छईया थाना पदमपुर जिला गंगानगर (राज.)
फरार आरोपीः-जीतु गरासिया निवासी ग्राम पोखरदां थाना मनासा जिला नीमच (म.प्र.)
जप्त मश्रुकाः- अवैध मादक पदार्थ 20.720 किलोग्राम डोड़ाचुरा तथा एक नोकिया कंपनी का कीपेड मोबाईल कुल मश्रुका कीमती 42000/- रुपये का मश्रुका जप्त ।
पुलिस टीमःउक्त कार्यवाही में निरीक्षक विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि मूलचन्द सिंह धाकड़, आर. लोकेन्द्र सिंह,
आर. दिलीप मेघवाल व आर. रिंकु सिंह की सराहनीय भूमिका रही।