|
|
नीमच : पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआं एवं आईपीएल के दौरान लगने वाले क्रिकेट सट्टे पर सख्ती से अंकुष लगाने संबंधी निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना नीमच कैण्ट निरीक्षक सौरभ शर्मा एवं प्रभारी सायबर सेल प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे के नेतृत्व में गठित टीम को दिनांक 22.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मोहम्मद सलीम निवासी मुलचंद मार्ग नीमच का अपने साथी फरीद अंसारी निवासी बघाना के साथ वेन्यु कार नम्बर एमपी 44 सी.बी 2129 में फोन पर अवैध सट्टा लिखकर लाभ कमा रहे है। जो मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये क्रमांक 02 स्कुल ग्राउण्ड में दबिश देते आरोपी 01. मोहम्मद सलीम पिता अब्दुल मजीद उम्र 55 साल निवासी बोहरा कब्रीस्तान के पास मुलचंद मार्ग नीमच व 02. फरीद पिता सिराजुद्धीन अंसारी उम्र 42 साल निवासी जुलाह मोहल्ला बघाना को अपने मोबाईल पर राजस्थान रायल्स व लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के मध्य खेले जा रहे आईपीएल टी-20 मैच में सट्टा करना पाया गया। उक्त आरोपीगणों से पुछताछ करते बताया कि उनके द्वारा उनसे जप्त कार में घुम फिरकर लोगो को क्रिकेट मैच में भाव बताकर सट्टा लिखा जाता है व सट्टा अपने अन्य फरार साथियों को उतार अवैध लाभ कमाया जाता है। जिस पर से थाना नीमचकैण्ट पर उक्त आरोपियांे के विरूद्ध अपराध क्रमांक 218/2026 धारा 4-क सट्टा अधिनियम का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* - 01. मोहम्मद सलीम पिता अब्दुल मजीद उम्र 55 साल निवासी बोहरा कब्रीस्तान के पास मुलचंद मार्ग नीमच। 02. फरीद पिता सिराजुद्धीन अंसारी उम्र 42 साल निवासी जुलाह मोहल्ला बघाना। *जप्त मश्रुका* - 03 मोबाईल, नगदी 2400/- रूपये सहित लाखों का सट्टे का हिसाब व एक वेन्यु कार नम्बर एम.पी./44/सी.बी./2129 *सराहनीय कार्य* - उक्त कार्य में थाना प्रभारी थाना नीमचकैण्ट निरी. सौरभ शर्मा, सउनि अखिलेश घोंगडे, प्रआर. प्रदीप शिन्दें सहित सायबर सेल नीमच, पुलिस थाना नीमच कैण्ट पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। |