|
|
भीलवाड़ा । राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने आज उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में इलाजरत माली समाज के सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल से मुलाकात कर उनकी कुशलसेम पूछी, साथ ही अब तक के इलाज के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और हर संभव मदद का भी रोशन माली को आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि रोशन माली पर 9 मार्च को जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। गंभीर घायल अवस्था में उसे पहले तो महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां से उसे हाई सेंटर केशव हॉस्पिटल में रेफर किया था। यहां पर उसके पैर की सभी हड्डियां टूटने की वजह से बहुत ही जटिल ऑपरेशन किया गया। इस दौरान रोशन को निमोनिया की शिकायत होने पर केशव हॉस्पिटल से उसे उदयपुर हाई सेंटर गीतांजलि हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां पर निमोनिया के साथ-साथ उसके हाथ के फैक्चर का भी ऑपरेशन किया गया। अब उसे एक घुटने का व कान का पर्दा फट जाने की वजह से कान का भी ऑपरेशन करना पड़ेगा। यह सभी जानकारी स्वयं रोशन माली ने मुलाकात के दौरान प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली को बताइ तत्पश्चात माली ने सभी जानकारी हासिल कर डॉक्टर से भी बातचीत कर उचित इलाज देने का आग्रह किया। इससे पूर्व महासभा के जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली, जिला महामंत्री सत्यनारायण माली व समाजसेवी नानूराम गोयल, संपत बुलीवाल ने भी उसे मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी और उन्होंने भी रोशन माली को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रिपोर्ट : राजकुमार गोयल |