|
|
नीमच। जिले के Madhya Pradesh Police मुख्यालय भोपाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी निर्देशों के तहत Neemuch Police की जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक Rajesh Vyas के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Naval Singh Sisodiya एवं नगर पुलिस अधीक्षक Kiran Chauhan के निर्देशन में थाना प्रभारी जीरन Umesh Yadav की टीम ने यह कार्रवाई की। घटना 20 मई 2026 की रात की है, जब ग्राम पालसोड़ा स्थित खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात बदमाश ऑयल चोरी कर ले गए थे। मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जीरन में अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस सहायता केंद्र हरकियाखाल टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से नीली टंकी में भरा हुआ करीब 38 लीटर चोरी किया गया ट्रांसफार्मर ऑयल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी रामनिवास पिता तेजपाल बंजारा निवासी देवीपुरा थाना जीरन भरत पिता अमरसिंह बावरी निवासी ग्राम पालसोड़ा थाना जीरन नागेश्वर उर्फ कान्हा पिता श्यामलाल बावरी निवासी ग्राम पालसोड़ा पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी जीरन एवं पुलिस सहायता केंद्र हरकियाखाल टीम की सराहनीय भूमिका रही। |