कुवैत में हुए कथित ड्रोन हमले में उज्जैन निवासी मंजूर उर्फ शेरू (50) की मौत की खबर से शहर में शोक की लहर फैल गई। राजरायल कॉलोनी निवासी मंजूर पिछले करीब 30 वर्षों से कुवैत में रहकर टेलरिंग का काम करते थे। उनका परिवार उज्जैन में ही रहता है।
परिजनों के अनुसार मंजूर उर्फ शेरू की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। मंगलवार को उन्होंने अपने स्वजनों से फोन पर बातचीत की थी और बताया था कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी भारत वापसी की फ्लाइट है। वे कुवैत से दिल्ली और फिर उज्जैन आने वाले थे, जिसका परिवार बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
लेकिन बुधवार को मिली दुखद सूचना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। बताया जा रहा है कि कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले की चपेट में आने से मंजूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं राजरायल कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मंजूर उर्फ शेरू अपने मिलनसार स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके अचानक निधन की खबर से रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है। फिलहाल परिजन केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों से उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर : जितेन्द्र कुमावत
देश : ड्रोन हमले में उज्जैन के शेरू की मौत, घर लौटने से पहले कुवैत एयरपोर्ट पर छिन गई जिंदगी...