|
|
चीताखेडा । केंद्रीय लोक निर्माण (CPWD) विभाग नीमच में माली पद पर कार्यरत कारुलाल माली मंगलवार को अपनी गुरुत्तर भुमिका का सफलतम पूर्वक निर्वहन करते हुए निष्कलंक रुप से पूर्ण करके सेवानिवृत्त हुए हैं। जिनका सेवानिवृत स्वागत जुलूस डीजे एवं ढोल ढमाकों के साथ गांव के विभिन्न मार्गों से निकाला। कारुलाल माली ने अपने ही जिला मुख्यालय जिला नीमच की केंद्रीय लोक निर्माण (सीपीडब्ल्यूडी) विभाग सेवा में 41 साल तक त्याग,सेवा,और समर्पण की सदप्रवृतिकर्म के प्रति कर्मठ,निष्ठावान रुप से सेवाए दी हैं। मंगलवार को आवरी माताजी दरवाजा इंदिरा आवास कालोनी से डीजे और ढोल ढमाकों के साथ शाम को सेवानिवृत्त जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस गांव के बस स्टैंड, बड़ी होली चौक से परिभ्रमण करते हुए चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे जहां भगवान श्री कृष्ण जी को वस्त्र (वागा)धारण करवाएं गए तत्पश्चात जुलूस नीम चौक, जैन गली,बस स्टैंड, चेनपुरा चौराहा होते हुए नई आबादी निवास स्थान पहुंचे। सेवानिवृत्त स्वागत जुलूस में जगह-जगह अपने परिचितों ने साफा बंधवाकर फूलमालाओं से स्वागत किया। जुलूस में समाजजनों, रिस्तेदारो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |