|
|
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी (वेतनमान 56100–177500, लेवल-12) पद पर पदोन्नत अधिकारियों के नवीन पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं श्री रवेन्द्र कपूर को जनसंपर्क संचालनालय भोपाल, श्री महिपाल अजब को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर, श्री हर्षद कुमार शर्मा को जिला जनसंपर्क कार्यालय खंडवा, श्री उपेश कुमार तिवारी को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय रीवा, श्री गजेंद्र कुमार तिवारी को संभागीय जनसंपर्क कार्यालय जबलपुर, श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी को जिला जनसंपर्क कार्यालय हरदा तथा श्री जगदीश चंद्र मालवीय को जिला जनसंपर्क कार्यालय आगर-मालवा में पदस्थ किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति मध्यप्रदेश लोक सेवा (पदोन्नति) नियम, 2025 के प्रावधानों के अधीन रहेगी। संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान कार्यालय से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। साथ ही आदेश जारी होने की तिथि से एक माह के भीतर वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। SSE NEWS की और से सभी अधिकारियों को बधाई सहायक जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदोन्नत होकर नवीन दायित्व प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि आप सभी अपनी कार्यकुशलता, समर्पण और सकारात्मक सोच से जनसंपर्क विभाग की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। आपके सफल, उज्ज्वल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ। |