|
|
नीमच । शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद, नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में मंगलवार 14 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय मैं नमस्ते दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, एन यू एल एम शाखा के सिटी मिशन मैनेजर श्री प्रवीण आर्य, श्री विकास तम्बोली ,श्री सुनील सेन,श्री लखन व्यास एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद के सफाई मित्रों को माला पहनकर उनका सम्मान करते हुए कार्य के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स, सेफ्टी कैप एवं गमबूट* सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। साथ ही शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अंतर्गत पात्र सफाई कर्मचारियों का पंजीयन कर *आयुष्मान भारत कार्ड एवं ई-श्रम कार्ड* भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना तथा उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। नगर पालिका परिषद नीमच ने सभी सफाई मित्रों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। यह कार्यक्रम सहयोगी सस्था यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट के माध्यम से लखन व्यास, जहिन खान भसीन, एवं निकिता जाट द्वारा संचालित किया गया! |