|
|
प्रभारी मंत्री ने किया आगर में111.40 करोड़ की लागत से नव निर्मित तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण आगर मालवा : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा सुविधाए उपलब्ध करवा रही है आज प्रदेश में 14000 करोड़ की लागत के 370 सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया जा रहा है प्रदेश में 200 नए सांदीपनि विद्यालय और बनाए जाएंगे। यह बात प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने शनिवार को आगर में 111.40 करोड़ लागत से नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्तआगर, सुसनेर एवं नलखेड़ा के सांदीपनि विद्यालय भवनों के लोकार्पण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई भेरू सिंह चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव नपा अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल पूर्व विधायक सुसनेर श्री राणा विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय सहित जनपद अध्यक्ष नगरी निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी मंचासीन थे। प्रभारी मंत्री ने प्रारंभ में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कलेक्टर श्रीमती यादव ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। सुश्री अंकित राय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री नितेश दुबे लोक निर्माण विभाग के श्रीज्ञानदीप, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री करण सिंह यादव आदि ने मंशा सिंह अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेटकर कर स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वागत उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संदीपनी विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षा सुविधाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नीति नए कदम उठा रही है उन्होंने प्रभारी मंत्री से आगर में नवीन मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए स्वीकृति प्रदान करने हेतु प्रस्ताव कैबिनेट में रखवाने का अनुरोध किया विधायक ने कहा कि क्षेत्र के प्रतिभाशाली 45 विद्यार्थियों को भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री जी से भेंट करवाई गई है। आगामी बोर्डपरीक्षा के बाद जो भी विद्यार्थी 99% से अधिक अंक हासिल करेंगे उन सभी विद्यार्थियों को वे भोपाल ले जाकर मुख्यमंत्री जी से भेंट एवं चर्चा करवाएंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिकाधिक हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान एवं जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय ने भी संबोधित किया।। प्रभारी मंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर जिले के तीन सांदीपनि विद्यालय भवनों का लोकार्पण किया तथा गत बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली छात्राओं क्रमशः रचना, खुशी, संजना, रानी, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालयों के प्राचार्य संस्था प्रमुख, एवं शिक्षक गणों को शाल श्रीफल एवं प्रशांत पर प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। प्रभारी मंत्री ने किया सांदीपनि विद्यालय का अवलोकन प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने अतिथियों के साथ सांदीपनि विद्यालय आगर के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया और इस भवन में विभिन्न कक्षों का अवलोकन कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों को भाभी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का मजबूत आधार स्तंभ बताया। इस अवसर पर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान, कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि नागरिक अभिभावक एवं शिक्षक गण पत्रकार गण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी |