|
|
गुना जिले के सिविल अस्पताल आरोन में अपना इलाज कराने आये एक 4 साल के मासूम बच्चे को अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने के कारण मासूम बच्चे का एक हाथ संक्रमण की चपेट में आकर खराब होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल मे इलाज कराने के लिये बच्चा अपने माता-पिता के साथ आया था। जहां डॉक्टर की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगने के कारण बच्चे के हाथ में संक्रमण फैल गया और उसका हाथ खराब हो गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गुना से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |