|
|
सिंगोली। तहसील क्षेत्र के गांव कदवासा और धनगांव में मगरमच्छ घुसे होने की जानकारी के बाद बीते पांच दिनों से गांवों में दहशत का माहौल व्याप्त था, लेकिन सूचना के बाद वन विभाग ने दोनों मगरमच्छ को पकड़ कर ग्रामीणों को दहशत से मुक्ति दिलाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते पांच दिनों से ग्राम धन गांव बस स्टैंड स्थित तलाई में मगरमच्छ होने की सूचना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल था। जानकारी मिलते है मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने लगातार तीन दिनों तक संयुक्त अभियान चलाकर मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। इसी तरह बुधवार को ग्राम कदवासा में भी संयुक्त अभियान चलाकर करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद बालापुरा नई आबादी स्थित तलाई से विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ा। इस तरह बीते दो दिनों में दो गांवों को मगरमच्छ की दहशत से मुक्त कराया गया। रतनगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी बापूलाल डायना से मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू के बाद दोनों मगरमच्छों को शासकीय वाहन से चंबल नदी में लेजाकर सुरक्षित छोड़ा गया।रेस्क्यू के दौरान श्री डायना के अलावा वन रक्षक भूपेंद्र बैरागी, सदाशिव धाकड़, निरंजन पाराशर, सुरक्षा श्रमिक शंभुलाल प्रजापत, घीसालाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, बाबूलाल धाकड़, लीलाधर सुथार तथा वाहन चालक बालकिशन सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |